फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Programe: पीएम मोदी 19 को हैदराबाद में करेंगे रेल परियोजनाओं की शुरुआत, इस रहेंगे कर्नाटक में

Tue, 10 Jan 2023 05:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हैदराबाद।

सार

प्रधानमंत्री सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसमें करीब 700 करोड़ का खर्च आएगा। इसके अलावा वह काजीपेट में ‘पीरियॉडिकल ओवरहॉलिंग’ (पीओएच) कार्यशाला के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को तेलंगाना में रेलवे से जुड़ीं 2,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। साथ ही वह हैदराबाद और विजयवाड़ा के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखेंगे। इसमें करीब 700 करोड़ का खर्च आएगा। इसके अलावा वह काजीपेट में ‘पीरियॉडिकल ओवरहॉलिंग’ (पीओएच) कार्यशाला के निर्माण कार्य की भी शुरुआत करेंगे। 

विज्ञापन


पीएम 12 जनवरी को करेंगे राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को राज्य के हुबली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। बोम्मई ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को हुबली रेलवे ग्राउंड पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के युवा सात दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन को कल संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को जयपुर में हो रहे 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में संसद और विधान मंडलों को और प्रभावी, जवाबदेह बनाने, इनकी उत्पादकता बढ़ाने के साथ इन्हें डिजिटल संसद से जोड़ने पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि यह सम्मेलन भारत की विधायी निकायों की सर्वोच्च संस्था है, जिसका पहला सम्मेलन साल 1921 में शिमला में हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें