फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 नवंबर को मेगा रैली कर पंजाब में चुनाव अभियान का बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी

Fri, 14 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्जिकल ऑपरेशन के बाद भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। यूपी में रामलीला के जरिए राजनीति गर्माने के बाद पीएम मोदी अब मेगा रैली के जरिए अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगूल फूकेंगे। 1 नवंबर को लुधियाना में मोदी की मेगा रैली आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन


रैली के कुशल प्रबंधन और उसे सफल बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरूण जेटली 31 अक्टूबर को ही पंजाब पहुंच जाएंगे। सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पार्टी को पंजाब में भी किला सुरक्षित रहने की उम्मीद जगी है। अब तक यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मुकाबले उसकी हालत पतली मानी जा रही थी। 

सूत्र बताते हैं कि 1 नवंबर को पंजाब-हरियाणा दिवस के दिन पीएम मोदी की लुधियाना में मेगा रैली को संबोधित करेंगे। रैली में 1 लाख से उपर भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस रैली में  मोदी के साथ अकाली दल के नेता भी मंच पर मौजूद रह सकते हैं। वित्त मंत्री अरूण जेटली अकाली दल और प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ रैली की तैयारी को लेकर लगातार संपर्क में हैं। तो प्रदेश प्रभारी प्रभात झा भी प्रदेश इकाई से समन्वय बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें