इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रतन लाल हंगलू को मानव संसाधन विकास मंत्रालय कारण बताओ नोटिस जारी करने जा रहा है। प्रो. हंगलू के खिलाफ मिली एकेडमिक शिकायतों के आधार पर विश्वविद्यालय के विजिटर और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जांच के निर्देश दे दिए हैं। इसी के आधार पर अब मंत्रालय कुलपति से शिकायतों के आधार पर कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगेगा।
मंत्रालय अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यालय से बृहस्पतिवार को ही शिकायत पर जांच के निर्देश की फाइल मिली है। इसी के आधार पर अब मंत्रालय प्रो. हंगलू को नोटिस भेजकर जानकारी मांगेगा। बता दें कि कुलपति प्रो. हंगलू के खिलाफ सरकारी पैसे का दुरुपयोग व लाभ लेने के साथ कुछ लोगों को भरती करने का भी आरोप लगा है।