फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर जीत का मंत्र देंगे प्रधानमंत्री मोदी

Sun, 16 Sep 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। बूथ से लेकर यूथ तक हर पार्टी खुद को मजबूत करने में लगी हुई है। सत्तासीन दल भारतीय जनता पार्टी के आगे भी खुद की साख बचाने की चुनौती होगी। महंगाई और एससी-एसटी एक्ट को लेकर देश भर में भाजपा सरकार विरोध का सामना कर रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले अधिकतम लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस काम के लिए प्रधानमंत्री 'नमो एप' का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

फिर सोशल मीडिया से राजनीतिक जंग लड़ेगी भाजपा
सोशल मीडिया का यह प्रयोग भाजपा के लिए फायदेमंद भी रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान देश में मोदी लहर बनाने में सोशल मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई थी। अब पीएम मोदी सोशल मीडिया के जरिए कार्यकर्ताओं से बात करने की तैयारी ऐसे समय में कर रहे हैं जब भाजपा यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि अगले लोकसभा चुनावों से पहले जनता में पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता देश के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर लें। 
 

कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई ऊर्जा
भाजपा के मुताबिक अपनी सरकार और पार्टी के कार्यक्रमों के तहत 2014 में प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद से अब तक नरेंद्र मोदी 300 से ज्यादा संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री से सीधा संवाद कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने का काम करेगा। प्रधानमंत्री का यह कदम कार्यकर्ताओं में चुनाव अभियान के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए नई ऊर्जा देने का काम कर सकता है। 
 
विज्ञापन

लगातार संवाद से बेहतर बनेगा संगठन
भाजपा का मानना है कि उसकी संगठन की क्षमता बाकी दलों की तुलना में काफी बेहतर है, जो उन्हें फायदा पहुंचाती है। विपक्षी दलों के पास क्षेत्रीय स्तर पर तो नेता हैं, लेकिन चुनाव अभियान संचालित करने में उनसे कहीं बेहतर तरीके से प्रशिक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं का मुकाबला करने में उन्हें मुश्किल हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जैसे शीर्ष नेताओं से लगातार संवाद संगठन के कार्यों में काफी मददगार साबित हो सकता है। बता दें कि, पीएम मोदी ने पिछले गुरूवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का मंत्र दिया था। ‘नमो एप’ के जरिए संवाद में भी उन्होंने कहा था कि भाजपा के पक्ष में माहौल 2014 से कहीं बेहतर है। 

इनपुट - भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें