फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाताः नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Tue, 19 Jan 2021 03:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन मनाने का फैसला लिया है। सरकार अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाएगी। यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बताया कि इस बार नेताजी के जन्मदिन के अवसर पर कोलकाता के विक्टोरिया हॉल में भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, 'नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और सम्मान को याद रखने के लिए, भारत सरकार ने देशवासियों, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके 23 जनवरी को आने वाले जन्मदिवस को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। नेताजी ने विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देशवासियों में देशभक्ति की भावना जगाई। 
विज्ञापन


सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा राज्य में 'कमल' खिलाने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं ममता बनर्जी अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए संघर्ष रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें