केरल सोना तस्करी के मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत (आर्थिक अपराध) ने सीमा शुल्क जांच के संबंध में केरल के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर, स्वप्ना सुरेश, सरिथ पीएस, संदीप नायर, रमीज केटी, जलाल और मुहम्मद शफी की रिमांड को 2 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा अदालत ने डॉलर तस्करी मामले में भी स्वप्ना सुरेश और सरिथ पीएस की रिमांड को 2 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है।