फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GIS समिट: पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे, 16 देशों के 4500 डेलीगेट्स ले रहे हैं हिस्सा

Sat, 03 Feb 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर का प्रवेशद्वार कहे जाने वाले असम में शनिवार से शुरू होने वाले पहले दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ‘एडवांटेज असम-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2018’ के दौरान राज्य में निवेश के माहौल और कारोबार की सुविधा का ब्योरा दिया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


16 देशों के 4500 डेलीगेटों ने कराया पंजीकरण

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 16 देशों के साढे़ चार हजार डेलीगेटों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे यहां पहुंच गए हैं। 

सम्मेलन में मुकेश अंबानी व रतन टाटा समेत देश के कई जाने-माने उद्योगपतियों के हिस्सा लेने की संभावना है। सोनोवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान निर्माण के अलावा सूचना व तकनीक क्षेत्र में निवेश पर खास ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें