फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Express: पीएम मोदी आज 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, तेलंगाना-आंध्र को जोड़ेगी

Sun, 15 Jan 2023 05:46 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, हैदराबाद।

सार

बयान के अनुसार, लगभग 700 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए यह तेलुगू भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन होगी।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी और तेलंगाना के राज्यपाल टी सौंदर्यराजन सिकंदराबाद स्टेशन पर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


ट्रेन की सियमित सेवा 16 जनवरी से शुरू होगी
सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को यह ट्रेन करीब 8 घंटे में तय करेगी। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन की सियमित सेवा 16 जनवरी से शुरू होगी। 14 एसी कोच वाले इस ट्रेन में 1,128 यात्री सफर कर सकेंगे। भारतीय रेलवे की ओर से शुरू की गई यह 8वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी। 

 तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन
बयान के अनुसार, लगभग 700 किलोमीटर की दूरी कवर करते हुए यह तेलुगू भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाली पहली ट्रेन होगी। यह ट्रेन आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम, राजमुंदरी और विजयवाड़ा और तेलंगाना में खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशनों पर रुकेगी। 
विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीएम को दिया धन्यवाद
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी पोंगल के शुभ अवसर पर सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करेंगे। मैं इस विश्व स्तरीय ट्रेन को उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं जो इन दो तेलुगु भाषी लोगों को जोड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें