तीन देशों के विदेश दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को दो दिन के गुजरात दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने साबरमती आश्रम से अपने दौरे की शुरुआत की है। साबरमती आश्रम के शताब्दी समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तारीफ की। पीएम ने गौ रक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को आड़े हाथ लिया और उन्होंने कहा कि गाय के नाम हिंसा बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। साथ ही गौ रक्षकों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
#WATCH PM Modi says, 'Killing people in the name of Gau Bhakti is not acceptable. This is not something Mahatma Gandhi would approve of.'. pic.twitter.com/43caDXmGzt
— ANI (@ANI_news) June 29, 2017
updates:
- विश्व शांति के लिए पीएम मोदी ने यूनाइटेड नेशन्स को सलाह देते हुए कहा कि साबरमती आश्रम से सीख लेनी चाहिए।
- पीएम ने कहा कि दुनिया की कोई भी व्यक्ति महात्मा गांधी को प्रभावित नहीं कर पाया है।
- पीएम बोले कि गांधी जी के नाम से जुड़े लोग श्री राजचंद्रजी के नाम से परिचित हैं।
- स्वच्छता के प्रति निष्ठा बढ़नी चाहिए क्योंकि आजादी से ज्यादा गंदगी से मुक्ति महात्मा गांधी का सपना था।
- गांधी जी के विचारों में आज विश्व की समस्याओं से निपटने की ताकत है।
- पीएम ने लोगों से अपील की और कहा कि बापू की 150वीं जयंती पर स्वच्छता का उपहार दें।
- लोगों को साबरमती आश्रम का दौरा करना चाहिए।
- अहिंसावादी गांधी जी का उदाहरण देते हुए लोगों को सलाह दी कि गौ रक्षा के नाम पर हिंसा न हो और देश को अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा।
इस संबोधन के बाद पीएम गुजरात में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, साथ ही रोड शो भी करेंगे। अपने गुजरात दौरे की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अहमदाबाद, राजकोट, मदौसा और गांधीनगर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
PM Narendra Modi spinning a charkha at the Sabarmati Ashram in Ahmedabad pic.twitter.com/QFJhNalmgK
— ANI (@ANI_news) June 29, 2017
साबरमती आश्रम अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इतना ही नहीं यहां पीएम मोदी आध्यात्मिक गुरु श्रीमद राजचंद्र पर स्मारक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।
इसके बाद पीएम राजकोट रवाना होंगे, जहां वे दिव्यांगों से मुलाकात करेंगे। फिर वे राजकोट जाएंगे जहां सामाजिक अधिकारिता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और वहां दिव्यांग भाई-बहनों से मुलाकात करेंगे। इतना ही नहीं पीएम अजि धाम जाएंगे, जहां वे पानी एवं सिंचाई से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
शुक्रवार को को मोदी अरावली जिले के मोडासा जाएंगे, जहां वह 552 करोड़ रुपये की लागत से दो जलापूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे को गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी बताया जा रहा है, क्योंकि ये उनका इस साल चौथा गुजरात दौरा है। बता दें कि पीएम मोदी नॉन स्टॉप दौरे कर रहे हैं। बता दें कि पीएम ने 95 घंटों में तीन देशों का दौरा किया है।