फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचे अमित शाह, 20 विधायकों को फोन करके यूपी का हाल जानेंगे PM मोदी

Wed, 11 Apr 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी किसी न किसी वजह से विवादों में आ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने तय किया है कि वह खुद राज्य के 20 विधायकों को फोन करके जमीनी हकीकत का पता लगाएंगे। माना जा रहा है कि पीएम खुद राज्य के सभी मामलों और सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विधायकों की प्रतिक्रिया जानेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय ने राज्य के सभी 311 विधायकों को अलर्ट कर करते हुए कहा है कि उन्हें रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी विधायकों को अपना फोन ऑन रखना होगा, क्योंकि प्रधानमंत्री किसी भी विधायक से बात कर सकते हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि पीएम राज्य में बीते एक महीने दौरान के चर्चा में आए सभी मामलों और सरकार की योजनाओं के कार्यान्वयन में हुई प्रगति से संबंधित जानकारी पर बात करेंगे।

गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इस समय लखनऊ में ही हैं। यहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के विधायकों से इस तरह बातचीत करेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से उत्तर प्रदेश में पार्टी की छवि को काफी नुकसान हो रहा है। पार्टी को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट भी उपचुनाव में भाजपा के हाथों से निकल गई। ऐसे में पीएम का विधायकों से बात करके उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेंगे। दूसरी ओर अमित शाह यूपी के बाद वापस कर्नाटक जाकर वहां का चुनावी मोर्चा संभालेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें