प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को विश्व भारती के दीक्षांत समारोह में डिजिटल तरीके से शामिल होंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल विश्वभारती के रेक्टर भी हैं।