फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल का सियासी रण: सिलीगुड़ी से आगाज, भवानीपुर में आखिरी प्रहार; BJP ने बनाया पीएम की रैलियों का मास्टरप्लान

Mon, 23 Mar 2026 12:12 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल फतह के लिए भाजपा ने मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। इस बार पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी 14 रैली करेंगे। इसकी शुरुआत सिलीगुड़ी से होने वाली है। वहीं, पीएम की बंगाल में आखिरी रैली भवानीपुर में होगा। यह दक्षिण कोलकाता की सबसे चर्चित सीट है। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन
बंगाल में ताबड़तोड़ रैली करेंगे पीएम मोदी - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव तपिश दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने बंगाल फतह के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार के चुनावी बिसात की सबसे बड़ी खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मोर्चा संभालने जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री अगले एक महीने के भीतर बंगाल में कुल 14 चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके इस तूफानी दौरे की शुरुआत उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी से होने वाली है। वहीं, पीएम की बंगाल में आखिरी रैली दक्षिण कोलकाता की सबसे चर्चित सीट भवानीपुर में होगा। 

इस चुनाव का सबसे बड़ा कुरुक्षेत्र है भवानीपुर
भवानीपुर को ऐसे ही नहीं पीएम मोदी के चुनावी अभियान के समापन स्थल के लिए चुना गया है। इसके पीछे भाजपा की सोची-समझी रणनीति है। दरअसल, इस बार भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण में इस सीट पर मतदान होना है। भाजपा यहां अपनी पूरी साख दांव पर लगा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Budget Session 2026: ‘खीर सेरेमनी’ संग दिल्ली के बजट सत्र का आगाज, विधायकों के निलंबन पर AAP का

चुनावी रैलियों का पूरा गणित
सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि भाजपा के तमाम दिग्गज नेता अगले एक महीने तक बंगाल की गलियों में नजर आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुल 8 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 7 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 6 जनसभाओं के जरिए वोटरों को साधेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में पीएम मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक भव्य जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि  बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया था कि राज्य की जनता अब 'जंगल राज' से मुक्ति चाहती है। 23 अप्रैल को सिलीगुड़ी में पहले चरण के मतदान के साथ शुरू होने वाला यह चुनावी दंगल 4 मई को नतीजों के साथ खत्म होगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें