फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलारूस के राष्ट्रपति का पीएम मोदी ने किया स्वागत, 10 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Tue, 12 Sep 2017 03:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
india-Belarus
विज्ञापन
भारत पहुंचे बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको का पीएम मोदी ने स्वागत किया।  इसके बाद दोनों देशों के बीच एमओयू का आदान प्रदान हुआ, जिसमें दोनों देशों के बीच दस समझौतों पर मुहर लगी। इसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और बेलारुस के बीच राजनयिक संबंधों को 25 साल हो गए हैं।   
विज्ञापन


पढ़ें; स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर पलटवार- राहुल का पीएम मोदी पर तंज कसना कोई नई बात नहीं

पीएम ने कहा कि ' हमने भारत-बेलारूस पार्टनर्शिप के आर्किटेक्चर की समीक्षा की है और हम अपने आपसी विचारों के आदान प्रदान से इसे आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। पीएम ने ये भी कहा कि 'हम मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत रक्षा क्षेत्र में संयुक्त विकास और मैन्यूफैक्चरिंग के लिए आपस में प्रोत्साहित भी करेंगे। 

पढ़ें: राहुल गांधी बोले- कश्मीर में बिगड़े हालातों के लिए केंद्र जिम्मेदार, BJP ने किया पलटवार

आज से शुरू होने वाले दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान बेलारुस के राष्ट्रपति ने विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू से भी मुलाकात की। बता दें कि आज सुबह दिल्‍ली स्‍थित राष्‍ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्‍वागत किया गया था। उनका यह दौरा ऐसे वर्ष में हो रहा है जब बेलारूस और भारत अपने बीच स्थापित राजनयिक संबंधों की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें