प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को अपने गृह प्रदेश गुजरात के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत सूरत में रोड शो के जरिए की। मोदी का सूरत एयरपोर्ट से शुरू हुआ रोड शो ढाई घंटे में 11 किलोमीटर का सफर तय करके सर्किट हाउस पहुंचा। पीएम मोदी अब वहां भाजपा के नेताओं से मिलेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi's roadshow concludes as he reaches Circuit House in Surat pic.twitter.com/LnPYf63VhG
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
इससे पहले एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पीएम का रोड शो शुरू हो गया है। पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार सूरत पहुंचे है। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर के अपना रोड शो पूरा किया। रोड शो के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी उनके साथ एक अलग जीप में पूरे रास्ते चलें। रोड शो में आकर्षण का केंद्र 90 महिला बाइकर्स के साथ 15 हजार से अधिक बाइकर्स रहे जो कि रोड शो के दौरान पूरे रास्ते काफिले के आगे चलते रहे।
इस दौरान 11 किलोमीटर के रास्ते पर लाखों लोग सड़क के दोनों तरफ खड़े हुए थे। सूरत गुजरात के सबसे बड़े शहरों में शुमार है। रोड शो के दौरान मोदी सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे। लोग भी अपने कैमरे मोदी की फोटो खींच रहे थे और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।मोदी का रोड शो मिशन गुजरात की शुरुआत के रुप में भी देखा जा रहा है। रोड शो में लोगों ने जगह मोबाइल की फ्लैश लाइट जगाकर मोदी का स्वागत कर रहे हैं।
मोदी के रोड शो के दौरान बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिनमें मोदी के भाषण चल रहे हैं। पूरे रास्ते में मोदी के बड़े-बड़े स्टैच्यू लगाए गए थे, जिन पर बिजली की आकर्षक सजावट की गई थी।
मोदी के रोड शो में 90 महिला बाइकर्स एस्कॉर्ट ने उनके काफिले को एस्कॉर्ट किया। पूरे रास्ते में 12000 मीटर की साड़ी बिछाई गई थी । मोदी की मूर्ति पर चॉपर के जरिए फूल बरसाएं गए। रोड शो के रूट पर सड़क के दोनों तरफ कई प्रकार की रंगोलियां भी बनाई गई थी।
Gujarat: Flower petals showered at Prime Minister Narendra Modi's statue in Surat ahead of his arrival. pic.twitter.com/joYS9VevF4
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
Prime Minister Narendra Modi's roadshow in Surat, Gujarat: A sand art for Swachh Bharat at Parle Point. pic.twitter.com/7IWefxR60s
— ANI (@ANI_news) April 16, 2017
इससे पहले मोदी के सूरत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर ली गई है तस्वीर।
Chief Minister @vijayrupanibjp, Deputy Chief Minister @Nitinbhai_Patel and other dignitaries welcomed PM @narendramodi to Gujarat. pic.twitter.com/4byk1V5Dhc
— PMO India (@PMOIndia) April 16, 2017
पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री सोमवार को 400 करोड़ की लागत से तैयार किरण मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे।