फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान को होने वाले हैं 4 साल, पीएम ने ट्वीट कर बताया ऐतिहासिक जन आंदोलन

Wed, 12 Sep 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए स्वच्छ भारत अभियान को 2 अक्टूबर को पूरे चार साल हो जाएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 2 अक्टूबर को हम गांधी जी की 150वीं जयंती की शुरुआत को चिन्हित करेंगे। पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छ भारत के बापू के सपने को पूरा करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक जन आंदोलन के 4 साल पूरे किए हैं। मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने स्वच्छ भारत के लिए काम किया।

विज्ञापन

  इसके साथ पीएम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में पीएम कह रहे हैं कि 2 अक्टूबर को बापू की 150वीं जयंती मनाने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इसी 2 अक्टूबर को 4 साल पहले हमने स्वच्छता आंदोलन का एक जनआंदोलन शुरू किया। अब उसे 4 साल पूरे हो जाएंगे और सवा सौ करोड़ देशवासियों ने मिलकर पूज्य बापू के सपने को पूरा करने के लिए एक जन आंदोलन प्रारंभ किया।

पीएम ने कहा कि बापू का ही आशीर्वाद है कि बीते 4 साल में सभी भारतवासी स्वच्छ क्रांति के दूत बन चुके हैं। देश के हर कोने में समाज के हर वर्ग के लोगों ने स्वच्छ भारत के उनके सपने को पूरे करने के लिए जो भी कर सकते हैं वह सब किया। उन्होंने सबकी भागीदारी की भी प्रशंसा की और कहा कि देशभर में 8.5 करोड़ शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


90 फीसदी भारतीयों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। इससे पहले केवल 40 फीसदी लोगों के पास ये सुविधा थी। आज भारत के सवा चार लाख से भी अधिक गांव, 430 जिले और 2800 नगर, शहर और कस्बे और 29 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुके हैं। जिससे विश्व स्वस्थ्य संगठन ने शौचालय के उपयोग से 3 लाख मासूमों का जीवन बचने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बहुत ही विशाल स्तर पर 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें