इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 6 दिन के लिए भारत दौरे पर हैं। इस समय वह गुजरात में हैं और उन्होंने पीएम मोदी से पतंगबाजी के गुर सीखे। इस दौरान नेतन्याहू की पत्नी भी मौजूद रहीं।
पीएम मोदी और नेतन्याहू की दोस्ती अहमदाबाद में हुए रोड शो के दौरान चर्चा का विषय बनी हुई है। काला चश्मा पहनकर नेतन्याहू ने पतंगबाजी का भरपूर मजा लिया। इस दौरान वह कई बार पीएम मोदी से पतंग को साधने के लिए जरूरी टिप्स लेते भी दिखाई दिये।
पीएम मोदी ने भी पूरी दिलचस्पी के साथ नेतन्याहू को पतंगबाजी के गुर सिखाये। साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने महात्मा गांधी का चरखा भी चलाया। यहां पीएम मोदी ने नेतन्याहू को महात्मा के चरखे से जुड़ी बातें साझा कीं।
पीएम गुजरात यात्रा के दौरान गाइड की भूमिका में दिखाई दिये। उन्होंने नेतन्याहू और उनकी पत्नी को महात्मा गांधी और उनके जीवन से जुड़ी बातों के बारे में बताया। पीएम नेतन्याहू के स्वागत में गुजराती गरबा का भी आयोजन किया गया था।