पीएम मोदी-ट्रंप के बीच रिश्ते सम्मानजनक- MEA
जायसवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हमेशा मित्रवत और सम्मानजनक संबंध रहे हैं। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका पिछले साल फरवरी से दो-पक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। कई दौर की बातचीत हो चुकी है और दोनों पक्ष संतुलित और लाभकारी समझौते के करीब आए हैं। जायसवाल ने जोर देकर कहा कि भारत एक संतुलित और सभी के लिए लाभकारी व्यापार समझौते के लिए इच्छुक है।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश हिंसा पर भारत की दो टूक: विदेश मंत्रालय ने कहा- अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न निंदनीय, खतरे में सुरक्षा
500% टैरिफ के दावे पर भी बोला विदेश मंत्रालय
इससे पहले जब अमेरिकी सेंटेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो-पक्षीय रूस प्रतिबंध बिल को हरी झंडी दे दी है। इस बिल के तहत अमेरिका उन देशों, जैसे भारत, चीन और ब्राजील, पर दबाव डाल सकेगा, जो सस्ते रूस तेल की खरीद से पुतिन की युद्ध मशीन को वित्तीय मदद दे रहे हैं। बिल में रूस से आयातित सभी सामान और सेवाओं पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रावधान है। इसपर भी जायसावल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नई दिल्ली इस बिल से अवगत है और इसे करीब से देख रही है। उन्होंने कहा कि हम इस प्रस्तावित बिल से अवगत हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं। भारत का ऊर्जा निर्णय हमेशा ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों के अनुसार होता है। गौरतलब है कि जायसवाल यहां उस बिल की बात कर रहे थे, जो कि अमेरिका के सदन में पेश किया गया है। इस बिल में उन देशों पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने की बात की गई है जो रूस से तेल खरीदते रहेंगे। इसके बाद भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी 1.4 अरब जनता के लिए सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा सुनिश्चित करने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपने फैसले लेता है।
अन्य वीडियो