लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 फरवरी) अपना पहला भाषण दिया। इस दौरान पीएम मोदी कभी गरम तो कभी नरम नजर आए। दरअसल, सदन में जब कृषि कानूनों पर चर्चा शुरू हुई तो विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। ऐसे में पीएम मोदी ने एक विपक्षी सांसद को दादा कहकर बुलाया। साथ ही, कहा कि दादा, बुद्धिमानों को ही समझा रहा हूं। पुरानी व्यवस्था अब भी कायम है।