फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की बैंक प्रमुखों के साथ अहम बैठक, बैंकिंग सिस्टम की भूमिका पर हुई चर्चा

Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बैंक प्रमुखों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के प्रमुखों के साथ अहम बैठक की। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बैठक में देश के विकास में वित्तीय और बैंकिंग प्रणाली की अहम भूमिका पर चर्चा हुई।  

विज्ञापन

 

इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि छोटे उद्यमियों और किसानों को अपनी क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने और ग्रोथ के लिए इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रत्येक बैंक को आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है और स्थिर ऋण वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपनी कार्यशैली पर ध्यान देना चाहिए।


मालूम हो कि कोरोना महामारी ने दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाला है। हाल में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैंकों और एनबीएफसी को वित्तीय संकट से निपटने के लिए सक्रिय आधार पर पूंजी जुटाने की सलाह दी थी। कॉरपोरेट जगत की शिकायत है कि बैंक पर्याप्त कर्ज नहीं दे रहे हैं। वहीं, बैंकों को कोरोना काल में अपने एनपीए बढ़ने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें