फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी 16वीं बार करेंगे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा

Fri, 28 Dec 2018 04:43 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे जो उनका 16वां दौरा होगा। प्रधानमंत्री वाराणसी में राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में राष्ट्र-अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (IRRI), दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (ISARC) को समर्पित करेंगे। वे महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट का अनावरण भी करेंगे और इसके बाद गाजीपुर में सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।  
विज्ञापन

 

 

मोदी 5 और 16 जनवरी को ओडिशा की यात्रा पर जाएंगे

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने जनवरी में दो बार ओडिशा का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य भाजपा के महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने बताया कि मोदी पांच जनवरी को उत्तरी ओडिशा के मयूरभंज में बारीपदा के दौरे पर आएंगे और 16 जनवरी को वह राज्य के पश्चिमी भाग में बोलनगिर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की एक के बाद एक यात्राओं को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। राज्य विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने 24 दिसंबर को भी ओडिशा का दौरा किया था और खुर्दा में एक जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने कई परियोजनाओं का शुभांरभ भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें