फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somnath Swabhiman Parv: 'गजनी, खिलजी, औरंगजेब आए आकर चले गए...'; PM मोदी ने साझा किया सोमनाथ की गाथा का वीडियो

Sat, 10 Jan 2026 10:55 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे से पहले सोमनाथ मंदिर की शौर्यगाथा का एक अद्भुत वीडियो शेयर किया। पीएम आज देर शाम सोमनाथ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमनाथ में 8 से 11 जनवरी तक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व उन असंख्य नागरिकों और वीरों की याद में मनाया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और भारत की सांस्कृतिक चेतना को आने वाली पीढ़ियों तक बनाए रखा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे और इस पर्व में शामिल होंगे। पीएम मोदी ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में भव्य ड्रोन शो का आनंद लेंगे। इस अवसर से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में मंदिर के भव्य स्वरूप को दिखाया गया है और मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी की आवाज में गीत भी शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'भगवान श्री सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजते हैं। उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। वे सदैव भारत की आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक रहेंगे।'
विज्ञापन


देखें वीडियो:-
जानिए कैसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम...
10 जनवरी, 2026 (शनिवार)
  • आज यानी शनिवार देर शाम पीएम मोदी सोमनाथ पहुंचेंगे।
  • इसके बाद रात 8 बजे पीएम मोदी ओंकार मंत्र का जाप करेंगे।
  • रात में पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो भी देखेंगे।
11 जनवरी, 2026 (रविवार) 
  • सुबह 9:45 बजे पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर की शौर्य यात्रा में भाग लेंगे।
  • जुलूस में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक मार्च, वीरता और बलिदान का प्रतीक।
  • सुबह 10:15 बजे पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
  • सुबह 11 बजे पीएम मोदी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भाजपा ने भी किया पोस्ट
भाजपा ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि सनातन धर्म कभी झुक नहीं सकता। पार्टी ने लिखा कि सोमनाथ मंदिर अमर था, अमर है और हमेशा अमर रहेगा। भाजपा ने अपने संदेश को समाप्त करते हुए लोगों से जय श्री सोमनाथ कहने का आह्वान किया। इस संदेश के साथ उन्होंने #SomnathSwabhimanParv का भी इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

 
जानिए क्यों मनाया जा रहा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’
गौरतलब है कि ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं। यह कार्यक्रम साल 1026 में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1,000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें