फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi To Meet GHMC Corporators: आज दिल्ली में जीएचएमसी पार्षदों और भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी

Tue, 07 Jun 2022 09:56 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के भाजपा पार्षदों समेत हैदराबाद के अपनी पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे। हालांकि इससे पहले भी पीएम मोदी ने इन नेताओं को आमंत्रित किया था लेकिन भारी बारिश की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के 47 भाजपा पार्षदों , हैदराबाद इकाई के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह पहली बार है कि एक प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने इस तरह की अनौपचारिक बातचीत का आह्वान किया है। सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा नेता और प्रवक्ता प्रकाश रेड्डी ने कहा कि हमारे नगरसेवकों और पदाधिकारियों को मंगलवार को प्रधानमंत्री से मिलने के लिए कहा गया है। उन्होंने आईएसबी, हैदराबाद की अपनी हालिया यात्रा के दौरान भी हम सभी को आमंत्रित किया था। लेकिन उस समय भारी बारिश हुई थी, तब हम उनसे नहीं मिल पाए थे। पीएम ने हमें एक बार फिर मिलने के लिए आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी चाय सभा भी करेंगे: प्रकाश रेड्डी
प्रकाश रेड्डी ने कहा कि हम सभी मंगलवार सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। पीएम मोदी इस दौरान एक चाय सभा करेंगे। यह केवल एक शिष्टाचार यात्रा है। पीएम मोदी हमें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।  

हम अपनी समस्याओं को प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे: सुप्रिया गौड़
मुशीराबाद के जीएचएमसी नगरसेवक, सुप्रिया गौड़ ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएचएमसी के नगरसेवकों के साथ-साथ हैदराबाद इकाई के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में उनसे मिलने के लिए आमंत्रित किया है। हम बातचीत के दौरान अपने निगम में आने वाली समस्याओं को उजागर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें