दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को दी बधाई
- फोटो : पीटीआई
दिवाली के मौके पर गुजरात दौरे से दिल्ली लौटे पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनके परिवार को बधाई दी।
दिवाली के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया के परिवार के साथ दिवाली मनाई
- फोटो : पीटीआई
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं आतिशी ने मनीष सिसोदिया के परिवार के साथ दिवाली मनाई। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने अपने परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा की और घर में दीये जलाए। तिवार ने कहा, मैं सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। जब भी मैं अपने गांव में होता हूं, हर मंदिर में दीये जलाता हूं।
दिवाली के मौके पर बंगाल में काली पूजा होती है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पूजा की
- फोटो : पीटीआई
दिवाली के मौके पर बंगाल में काली पूजा होती है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पूजा की।
दिवाली के मौके पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की
- फोटो : पीटीआई
दिवाली के मौके पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना की।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला के मनोरंजन देबबर्मा मेमोरियल फील्ड में त्रिपुरा पुलिस के साथ दिवाली और काली पूजा मनाई। यहां आयोजित काली पूजा उत्सव में भाग लेने पहुंचे सीएम के साथ हजारों लोग जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए।
पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना
इसके अलावा उन्होंने त्रिपुरा के ही उदयपुर में त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भी दीपावली समारोह का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। यहां न केवल त्रिपुरा के लोग बल्कि देश भर से लोग देवी के दर्शन के लिए आते हैं। देश के बाहर से भी लोग यहां आते हैं... परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा मां को साड़ी चढ़ाई जाती है। इसलिए, मैंने आज दर्शन किया। मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने पीएम मोदी की लंबी उम्र के साथ-साथ त्रिपुरा में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।'
दिवाली के अवसर पर विदेशी पर्यटकों ने भी पूजा-अर्चना की। उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में विदेशी मेहमानों को आरती करते और दीये जलाते देखा गया।
दीपावली के मौके पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घर को दीयों की रोशनी से जगमग किया।
दीपावली के दिन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जन्मदिन भी मनाया। असम के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सोनोवाल को प्रदेश के डिब्रूगढ़ में एक चाय की दुकान पर कचौड़ी तलते और चाय बनाते देखा गया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय-नाश्ते का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि खरीदारी करने डिब्रूगढ़ आने वाले सभी लोग चाय पीने के लिए इस दुकान पर आते हैं। यह दुकान सालों से चल रही है। आज मैंने भी चाय, कचौड़ी और दूसरे स्नैक्स का आनंद लिया। अच्छा लगा...अलग-अलग समुदायों के लोग यहां चाय पीने आते हैं।