फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025 Retention List: धोनी-रोहित और कोहली रिटेन, केएल-अय्यर का कटा पत्ता, यहां देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट

Thu, 31 Oct 2024 05:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजियों के लिए अपनी रिटेन की गई खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए 31 अक्तूबर की समय सीमा तय की थी। 
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 के लिए फैंस का उत्साह चरम पर है, क्योंकि आज यानी गुरुवार को सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने रिटेन और रिलीज होने वाले खिलाड़ियों का एलान कर दिया है। आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजियों के लिए अपनी रिटेन की गई खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए 31 अक्तूबर की समय सीमा तय की थी। 
विज्ञापन

हम यहां आपको रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी जानकारी दे रहे हैं...

मुंबई इंडियंस
आईपीएल में पांच बार विजेता बन चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। इनके अलावा रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन किया गया है। ये सभी कैप्ड खिलाड़ी हैं। अब मुंबई के पास एक आरटीएम कार्ड है। इसका इस्तेमाल टीम एक अनकैप्ड खिलाड़ी को जोड़ने में कर सकती है। ईशान किशन को रिलीज कर दिया गया है।
खिलाड़ी  सैलरी 
जसप्रीत बुमराह 18 करोड़
सूर्यकुमार यादव 16.35 करोड़
हार्दिक पांड्या 16.35 करोड़
रोहित शर्मा 16.30 करोड़
तिलक वर्मा 8 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच कैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें कप्तान पैट कमिंस, विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं।  मुंबई की तरह ऑक्शन में इनके पास राइट टू मैच कार्ड से एक अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का मौका होगा।
 
खिलाड़ी  सैलरी 
हेनरिक क्लासेन 23 करोड़
पैट कमिंस 18 करोड़
ट्रेविस हेड 14 करोड़
अभिषेक शर्मा 14 करोड़
नीतीश रेड्डी 6 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स 
चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। अब सीएसके के पास भी राइट टू मैच कार्ड के जरिए एक खिलाड़ी को रिटेन करने का मौका होगा।
 
खिलाड़ी  सैलरी 
ऋतुराज गायकवाड़ 18 करोड़
रवींद्र जडेजा 18 करोड़
मथीशा पथिराना 13 करोड़
शिवम दुबे 12 करोड़
महेंद्र सिंह धोनी 4 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स ने भी कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है। दिल्ली ने जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनमें अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल शामिल हैं। अक्षर, कुलदीप और स्टब्स कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि पोरेल अनकैप्ड हैं। दिल्ली के पास ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड से एक कैप्ड या अनकैप्ड खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का मौका होगा।
 
खिलाड़ी सैलरी 
अक्षर पटेल 16.5 करोड़
कुलदीप यादव 13.25 करोड़
ट्रिस्टन स्टब्स 10 करोड़
अभिषेक पोरेल 4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए जोस बटलर को रिलीज कर दिया है। इनके अलावा युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को रिलीज कर दिया है और अब टीम उन्हें खरीदने पर ही शामिल कर पाएगी। फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा को रिटेन किया है। राजस्थान रॉयल्स ने छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें पांच कैप्ड खिलाड़ी और एक कैप्ड खिलाड़ी हैं। अब इनके पास ऑक्शन में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने का मौका नहीं होगा।
 
खिलाड़ी  सैलरी 
संजू सैमसन 18 करोड़
यशस्वी जायसवाल 18 करोड़
रियान पराग 14 करोड़
ध्रुव जुरेल 14 करोड़
शिमरोन हेटमायर 11 करोड़
संदीप शर्मा 4 करोड़

पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें प्रभसिमरन सिंह और शशांक सिंह शामिल हैं। वहीं, फ्रेंचाइजी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अर्शदीप सिंह, जॉनी बेयरस्टो जैसे कुछ बड़े स्टार्स को रिलीज किया है। शशांक वही खिलाड़ी हैं, जिन्हें पंजाब ने पिछले साल ऑक्शन में गलती से खरीदा था और अब वह इस सीजन सबसे पहले रिटेन हुए हैं।
 
खिलाड़ी  सैलरी
शशांक सिंह 5.5 करोड़
प्रभसिमरन सिंह 4 करोड़


कोलकाता नाइट राइडर्स 
आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया गया है। फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह को रिटेन किया है।  टीम ने चार कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।
 
खिलाड़ी  सैलरी 
रिंकू सिंह 13 करोड़
वरुण चक्रवर्ती 12 करोड़
सुनील नरेन 12 करोड़
आंद्रे रसेल 12 करोड़
हर्षित राणा 4 करोड़
रमनदीप सिंह 4 करोड़

गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस ने अपने कोर ग्रुप को रिटेन किया है। इनमें शुभमन गिल, राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान शामिल हैं। इनमें तीन कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं हैं। 
 
खिलाड़ी  सैलरी 
राशिद खान 18 करोड़
शुभमन गिल 16.5 करोड़
साई सुदर्शन 8.5 करोड़
राहुल तेवतिया 4 करोड़
शाहरुख खान 4 करोड़

लखनऊ सुपर जाएंट्स
लखनऊ ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया है। इनमें निकोलस पूरन, मयंक यादव, आयुष बदोनी, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई शामिल हैं। 

खिलाड़ी  सैलरी
निकोलस पूरन 21 करोड़
रवि बिश्नोई 11 करोड़
मयंक यादव 11 करोड़
मोहसिन खान 4 करोड़
आयुष बदोनी 4 करोड़

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। रजत और विराट कैप्ड खिलाड़ी और यश अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। 
 
खिलाड़ी  सैलरी 
विराट कोहली 21 करोड़
रजत पाटीदार 11 करोड़
यश दयाल 1 करोड़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें