फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: पीएम मोदी से लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला तक, नेताओं ने ऐसे मनाई इस साल दिवाली

Thu, 31 Oct 2024 09:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2024: प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कोलकाता स्थित आवास पर काजी पूजा और दिवाली के अवसर पर पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिवाली की शुभकामनाएं देते पीएम मोदी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें बधाई थी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने कोलकाता स्थित आवास पर काजी पूजा और दिवाली के अवसर पर पूजा-अर्चना की।  उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को दी बधाई

विज्ञापन

उधर, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में लिखा, जो लोग आज दिवाली मना रहे हैं, उन्हें मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों की रोशनी से हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संचार हो। अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई की कि यह त्योहार हर घर में शांति और खुशहाली लेकर आएगा। 

संबंधित वीडियो-

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

दिवाली के मौके पर पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को दी बधाई - फोटो : पीटीआई
दिवाली के मौके पर गुजरात दौरे से दिल्ली लौटे पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनके परिवार को बधाई दी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया के परिवार के साथ मनाई दिवाली

दिवाली के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया के परिवार के साथ दिवाली मनाई - फोटो : पीटीआई
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं आतिशी ने मनीष सिसोदिया के परिवार के साथ दिवाली मनाई। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने अपने परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा की और घर में दीये जलाए। तिवार ने कहा, मैं सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। जब भी मैं अपने गांव में होता हूं, हर मंदिर में दीये जलाता हूं। 

दिवाली के मौके पर भक्ति में लीन दिखीं सीएम ममता बनर्जी

दिवाली के मौके पर बंगाल में काली पूजा होती है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पूजा की - फोटो : पीटीआई
दिवाली के मौके पर बंगाल में काली पूजा होती है, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पूजा की।

दिवाली के मौके पर पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ की लक्ष्मी पूजा

दिवाली के मौके पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की - फोटो : पीटीआई
दिवाली के मौके पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा-अर्चना की।

त्रिपुरा में CM ने पुलिस के साथ दिवाली और काली पूजा मनाई

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला के मनोरंजन देबबर्मा मेमोरियल फील्ड में त्रिपुरा पुलिस के साथ दिवाली और काली पूजा मनाई। यहां आयोजित काली पूजा उत्सव में भाग लेने पहुंचे सीएम के साथ हजारों लोग जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए।


पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना
इसके अलावा उन्होंने त्रिपुरा के ही उदयपुर में त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भी दीपावली समारोह का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा, इस मंदिर का इतिहास बहुत पुराना है। यहां न केवल त्रिपुरा के लोग बल्कि देश भर से लोग देवी के दर्शन के लिए आते हैं। देश के बाहर से भी लोग यहां आते हैं... परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा मां को साड़ी चढ़ाई जाती है। इसलिए, मैंने आज दर्शन किया। मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने पीएम मोदी की लंबी उम्र के साथ-साथ त्रिपुरा में शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।'

दिवाली के रंग: विदेशी मेहमानों ने आरती की, दीये भी जलाए

दिवाली के अवसर पर विदेशी पर्यटकों ने भी पूजा-अर्चना की। उत्तराखंड के ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन में विदेशी मेहमानों को आरती करते और दीये जलाते देखा गया।

कर्नाटक: उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घर में जलाए दीये

दीपावली के मौके पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घर को दीयों की रोशनी से जगमग किया।
विज्ञापन

दीपावली के दिन असम के सीएम का जन्मदिन, चाय-कचौड़ी की दुकान पहुंचे

दीपावली के दिन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जन्मदिन भी मनाया। असम के पूर्व मुख्यमंत्री रहे सोनोवाल को प्रदेश के डिब्रूगढ़ में एक चाय की दुकान पर कचौड़ी तलते और चाय बनाते देखा गया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय-नाश्ते का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि खरीदारी करने डिब्रूगढ़ आने वाले सभी लोग चाय पीने के लिए इस दुकान पर आते हैं। यह दुकान सालों से चल रही है। आज मैंने भी चाय, कचौड़ी और दूसरे स्नैक्स का आनंद लिया। अच्छा लगा...अलग-अलग समुदायों के लोग यहां चाय पीने आते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें