फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत संकल्प यात्रा: PM मोदी आज लाभार्थियों से करेंगे बातचीत, केंद्रीय मंत्री-सांसद भी होंगे शामिल

Mon, 08 Jan 2024 12:16 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएमओ ने जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से जुड़ेंगें। इस मौके पर वह उन्हें संबोधित भी करेंगे। 
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि कार्यक्रम में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी शामिल होंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


पीएमओ ने जारी बयान में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों से जुड़ेंगें। इस मौके पर वह उन्हें संबोधित भी करेंगे। 

बीते साल 15 नवंबर को लॉन्च होने के बाद से ऐसा पांचवीं बार होगा जब पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वार्ता करेंगे। यात्रा की लॉन्चिंग के बाद से वे लगातार इन लाभार्थियों से बातचीत कर रहे हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम मोदी ने चार बार- 30 नवंबर, 9 दिसंबर, 16 दिसंबर और 27 दिसंबर को लाभार्थियों संग वार्ता की थी। वहीं, दिसंबर माह में पीएम मोदी ने अपनी वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन 17 और 18 दिसंबर को इन लाभार्थियों से भौतिक रूप से बातचीत की।
विज्ञापन


विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें