दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन साइंस सिटी, अहमदाबाद में किया जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दो दिवसीय केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दो दिवसीय केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के मुताबिक अपनी तरह के पहला सम्मेलन का उद्देश्य सहकारी संघवाद के जरिये केंद्र और राज्य के बीच समन्वय और सहयोग तंत्र को मजबूत बनाना और पूरे देश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।
विज्ञापन
दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन साइंस सिटी, अहमदाबाद में किया जाएगा। इसमें एसटीआई दृष्टिकोण-2047, राज्यों में एसटीआई के लिए भविष्य के विकास के रास्ते और नजरिया, सभी के लिए डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल, 2030 तक अनुसंधान एवं विकास में निजी क्षेत्र के निवेश को दोगुना करना, कृषि-किसानों की आय में सुधार के लिए तकनीकी हस्तक्षेप जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।