फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक: पीएम मोदी आज करेंगे अध्यक्षता, सरकारी योजनाओं और कामकाज की होगी समीक्षा

Wed, 18 Nov 2026 07:34 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। फिलीपींस दौरे से लौटने के बाद होने वाली यह बैठक सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी। बैठक में सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा के साथ पहले तय किए गए कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। इसके अलावा आने वाले समय के लिए सरकार की प्राथमिकताएं तय करने और नई कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर रहेगा।

विज्ञापन


बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज का जायजा लेंगे। साथ ही, पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों और तय किए गए कार्यों पर कितना अमल हुआ है, इसकी भी समीक्षा करेंगे। सरकारी योजनाओं और नीतियों को प्रभावी तरीके से लागू करने के उपायों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

सितंबर में हुआ था पिछला चिंतन शिविर 
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक सितंबर में 'चिंतन शिविर' के रूप में आयोजित की गई थी। इसमें मुख्य रूप से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई थी। मंत्रियों ने इस लक्ष्य को हासिल करने के उपायों पर विचार किया था कि सरकारी योजनाओं का लाभ 100 प्रतिशत पात्र लोगों को मिले। इसके अलावा, सरकार की ओर से जनकल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी आम लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने पर भी जोर दिया गया था।
विज्ञापन


 विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर भी हुई थी चर्चा 
पिछली बैठक में कई मंत्रालयों ने अपनी योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया था। इसमें 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मंत्रालयों की ओर से किए जा रहे प्रयासों और प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा हुई थी।

 इस बार केवल कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल 
पहले केंद्रीय मंत्रिपरिषद की कुछ बैठकों में कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों को भी शामिल किया गया था। हालांकि, इस बार की बैठक में केवल कैबिनेट मंत्री हिस्सा लेंगे। ऐसे में सरकार के शीर्ष स्तर पर विभिन्न मुद्दों और भविष्य की रणनीति पर केंद्रित चर्चा होगी।

गौरतलब है कि इस बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यालय में राज्य मंत्रियों और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर चुके हैं। इसके बाद अब कैबिनेट मंत्रियों की बैठक हो रही है। इन बैठकों के क्रम को केंद्र सरकार के विभिन्न स्तरों पर कामकाज की समीक्षा और आगे की दिशा तय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें