प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच जारी संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर बातचीत हुई। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस पर अपना दृष्टिकोण साझा किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के मानवीय दृष्टिकोण को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत का रुख लगातार एक जैसा रहा है। इस संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिये होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए होने वाले हर प्रयास में भारत योगदान देने को तैयार है।
भारत और यूक्रेन के संबंधों पर क्या हुई चर्चा?
दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के आपसी संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की। अलग-अलग क्षेत्रों में यह सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। इसका मकसद दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाना है।