फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का तेलंगाना दौरा आज, आदिलाबाद में कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Mon, 04 Mar 2024 04:34 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लगभग 10:30 बजे तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचेंगे। यहां 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे पीएम मोदी तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचेंगे। यहां 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तमिलनाडु के कलपक्कम में भाविनी जाएंगे।

विज्ञापन


आदिलाबाद में सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस बिजली क्षेत्र पर होगा। पीएम मोदी पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का शुभारंभ करेंगे। उन्नत तकनीक पर आधारित यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी। इसकी भारत में एनटीपीसी के सभी बिजली स्टेशनों के बीच लगभग 42 प्रतिशत की उच्चतम बिजली उत्पादन दक्षता होगी। पीएम मोदी ने इस परियोजना का शिलान्यास भी किया था।

पीएम मोदी अगले दिन यानी मंगलवार को फिर से तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 6,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उसी दिन दोपहर बाद करीब 3:30 बजे वह ओडिशा के जाजपुर जाएंगे और यहां 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें