फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

S Jaisharnkar: थाइलैंड के श्रद्धालुओं का बुद्ध के पवित्र अवशेषों का सम्मान करना दिल को छू गया, बोले जयशंकर

Mon, 04 Mar 2024 04:14 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में उस विशेष मंडप की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें 26-दिवसीय प्रदर्शनी के पहले चरण के तहत बैंकॉक में पवित्र अवशेष प्रदर्शित किए गए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि यह बेहद दिल को छू लेने वाली बात है कि दस लाख थाई श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के प्रति अपना सम्मान दिखाया है। इन पवित्र अवशेषों को एक प्रदर्शनी के तहत थाईलैंड के बैंकॉक में 22 फरवरी से तीन मार्च तक प्रदर्शित किया गया। 

एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में उस विशेष मंडप की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इनमें 26-दिवसीय प्रदर्शनी के पहले चरण के तहत बैंकॉक में पवित्र अवशेष प्रदर्शित किए गए हैं। दुनियाभर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा इन पवित्र अवशेषों को 'राजकीय अतिथि के दर्जे के अनुरूप भारतीय वायु सेना के विशेष विमान में ले जाया गया था। 

विज्ञापन


जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'एक लाख थाई श्रद्धालुओं को भारत से आए बौद्ध पवित्र अवशेषों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ। हमारी साझा विरासत और संस्कृति एक सेतु है जो एक विशेष बंधन में जोड़ती है। उनके प्रयासों के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और अन्य को धन्यवाद करता हूं'।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने पहले कहा था कि यह पहली बार है कि भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अवशेषों को एक साथ प्रदर्शित किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने पहले नई दिल्ली में घोषणा की थी कि पवित्र अवशेष 22 फरवरी से 3 मार्च तक बैंकॉक में एक विशेष मंडप में प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अनुसार इन पवित्र अवशेषों को 4 से 8 मार्च तक हो कुम लुआंग, रॉयल रुजाप्रुक, चियांग माई में,  9 से 13 मार्च तक वाट महा वानाराम, उबोन रतचथानी में और 14 से 18 मार्च तक वाट महाथाट, एओलुएक, क्राबी में प्रदर्शित किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें