फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बाढ़ से 41 की मौत, 12 जिलों की 65.37 लाख आबादी प्रभावित

Tue, 15 Aug 2017 06:47 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
पडोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ से राज्य में 41 लोगों की मौत हो गयी है और बाढ से 12 जिलों में 65.37 लाख आबादी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बाढ प्रभावित प्रदेश के 12 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, सुपौल एवं मधेपुरा में से सबसे अधिक 21 लोग अररिया में, सीतामढी से 6, किशनगंज में पांच, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और दरभंगा में तीन-तीन और मधुबनी में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बाढ के कारण इन 12 जिलों के 84 प्रखंड और 889 पंचायत प्रभावित हुए हैं और कुल 65.37 लाख आबादी प्रभावित हुई है जिनमें से 182480 को सुरक्षा स्थानों पर पहुंचाया गया और 254 राहत शिविरों में 48120 लोग शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन


प्रत्यय ने बताया कि बाढ प्रभावित इलाकों में युद्ध स्तर पर राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ की 22 टीम जिसमें 949 जवान एवं 100 नौका, एसडीआरएफ की टीम जिसमें 42 जवान और 82 नौका, सेना के 630 जवान एवं उनकी 70 नौकाओं को लगाया गया है।

इस बीच पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कटिहार मंडल के किशनगंज और हटवार स्टेशनों के बीच पुल संख्या 117 पर पानी खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण इस खंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। इस कारण संरक्षा की दृष्टि से कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है तथा कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कटिहार मंडल में आंशिक रूप से समाप्त की गयी ट्रेनों की कुल संख्या 11 है तथा कुल 33 ट्रेनों को रद्द किया गया है ।

राजेश ने बताया कि आज खुलने वाली गाड़ी संख्या 12505 गुवाहाटी-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस गुवाहाटी के बजाय कटिहार से ही खुलेगी अर्थात यह ट्रेन गुवाहाटी और कटिहार के बीच रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर भी भारी वर्षा के कारण परिचालन बाधित हो जाने से 15 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


राजेश ने बताया कि 10 ट्रेनें अगली सूचना तक आंशिक रूप से समाप्त की गयी है तथा 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें