फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ा 'सामूहिक आत्मसमर्पण', 68 उग्रवादियों ने डाले हथियार, 4 महिला उग्रवादी भी शामिल

Tue, 15 Aug 2017 05:14 AM IST
एजेंसी, इंफाल
विज्ञापन
manipur
विज्ञापन
अब तक के सबसे बड़े सामूहिक आत्मसमर्पण के तहत सोमवार को मणिपुर में अलग-अलग संगठनों के 68 उग्रवादियों ने हथियार डाल दिए। इनमें चार महिला उग्रवादी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


यहां ‘घर वापसी उत्सव’ के दौरान इन लोगों ने सरेंडर किया। राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने उन उग्रवादियों के ‘साहसिक’ फैसले की प्रशंसा की जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने और शांति एवं विकास की प्रक्रिया से जुड़ने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, हिंसा किसी भी मुद्दे को हल करने का तरीका नहीं हो सकती। उग्रवादियों को राजनीतिक वार्ता के लिए आगे आना चाहिए। उग्रवादियों के आत्मसमर्पण की पुरानी नीति ‘पूरी तरह से फेल’ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी समीक्षा जरूरी थी। उन्होंने कहा कि एक नई और संशोधित नीति को केंद्रीय गृहमंत्रालय की अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें