PM Modi Boat Ride In Bengal: कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुगली नदी में नौका सैर की। जानकारी के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी की बोट के अलावा छह बोट और बुक की गई थी। पीएम मोदी की नाव के मालिक इफ्तिकार ने बताया कि तो उन्होंने बताया कि हम से एक ही बात बोलकर गए कि सभी मिल-जुलकर रहो, अच्छे से रहो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता के हुगली नदी में नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जिस नौका में सैर किया, उसके अलावा छह अन्य नौकाएं भी बुक की गई थीं। प्रधानमंत्री ने जिस नाव में सैर किया उसके नाव के मालिक मोहम्मद शेख इफ्तिकार ने नाव की बुकिंग और पीएम मोदी से साथ अपने संवादा का अनुभव साझा किया है। बता दें कि, पीएम मोदी पिछले कई दिनों से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य का दौरा कर रहे हैं और इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह उन्होंने नौका सैर की।
विज्ञापन
'पीएम मोदी के नाव के अलावा सात और नावें की गई थी बुक'
एएनआई से बात करते हुए नाव के मालिक इफ्तिकार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे केवल एक ही बात कही। उन्होंने सभी को मिलजुलकर और अच्छे से रहने का संदेश दिया। इस दौरान इफ्तिकार ने बताया कि आज सुबह एक व्यक्ति उनके पास आया और सात नौकाओं की मांग की। इफ्तिकार ने सोचा कि कोई खास व्यक्ति आ रहा है, इसलिए उन्होंने दाम बढ़ाने के बारे में सोचा। लेकिन उन्हें बताया गया कि ऐसा कुछ खास नहीं है और कोई बड़ा मामला नहीं है। उन्हें बताया गया कि कुछ दोस्त घूमने आएंगे और थोड़ी देर घूमेंगे। इस पर, जो सामान्य दरें होती हैं, उसी पर नौकाओं को बुक किया गया।
प्रधानमंत्री का आगमन और संदेश
इफ्तिकार आगे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले सुबह की सैर पर निकले थे, इसके बाद वे रेल मार्ग से पानी घाट पहुंचे। फिर वहां से पैदल चलकर सीधे वे यहां आए और उन्होंने नौका सैर की। इफ्तिकार ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने नौका से उतरते समय सभी से अच्छे से रहने और मिलजुलकर रहने को कहा। उन्होंने कोई और बात नहीं की, केवल यही संदेश दिया।