फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Surat Daman Visit: पीएम मोदी का सूरत और दमन दौरा कल, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Thu, 04 Jun 2026 11:39 AM IST
Devesh Tripathi आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सूरत और दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे लगभग 21,770 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सूरत में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। वहीं, दमन में नमो हवाई अड्डे के नए टर्मिनल, नमो अस्पताल तथा अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दमन में भी करीब 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे जहां वे चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। शाम 4:15 बजे सूरत में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वे 18,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

सड़क परियोजनाओं समेत अस्पलात का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री वडोदरा-मुंबई 8-लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे गुजरात और महाराष्ट्र के बीच हाई-स्पीड परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री एनएच-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार लेन बनाने की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना आदिवासी इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' तक पहुंच को आसान बनाएगी।
विज्ञापन


सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 घंटे इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार, वलसाड में सुधार-आधारित बिजली वितरण योजना, दहेज पीसीपीआईआर और जंबूसर बल्क ड्रग पार्क जैसी कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और उपयोगिता परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा।

दमन में नमो हवाई अड्डे के निए टर्मिनल भवन का लोकार्पण
सूरत कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री दमन रवाना होंगे। शाम 6:15 बजे वे 'नमो' हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके तुरंत बाद 'नमो' अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। दमन में कुल 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और समर्पण होगा, जिनमें करीब 1,340 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शामिल हैं। शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री 1,630 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और निफ्ट कैंपस शामिल हैं।

प्रधानमंत्री लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए 885 करोड़ रुपए की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे। कल्पेनी और कदमत द्वीपों पर बनने वाली इन बहुउद्देशीय जेटियों से बड़े क्रूज जहाजों और यात्री जहाजों की बर्थिंग आसान होगी। इससे पर्यटन, मछली पालन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

ये सभी परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य, हवाई संपर्क, बिजली, औद्योगिक विकास और पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करेंगी। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रधानमंत्री दोनों स्थानों पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यह दौरा गुजरात और दादरा-नगर हवेली-दमन-दीव के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें