फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Kazakhstan: PM मोदी ने कजाखस्तान के राष्ट्रपति से टेलीफोन पर की बात, कहा- साझेदारी को आगे मिलकर बढ़ाएंगे

Wed, 26 Jun 2024 02:45 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क

सार

कजाखिस्तान में तीन से चार जुलाई को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के भाग लेने पर संशय बना हुआ है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से टेलीफोन पर बात की।  

विज्ञापन
पीएम मोदी और कजाखस्तान के राष्ट्रपति (फाइल) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अपनी टेलीफोनिक बातचीत में, मोदी ने अस्ताना में होने वाले आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए भारत के पूर्ण समर्थन से अवगत कराया। पीएम ने विश्वास जताया कि कजाखस्तान का नेतृत्व क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान देगा। बयान में कहा गया है कि टोकायेव ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार फिर से चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी हार्दिक बधाई के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

शंघाई सहयोग सगंठन शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भागदारी पर संशय
कजाखिस्तान में तीन से चार जुलाई को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के भाग लेने पर संशय बना हुआ है। शिखर सम्मेलन में पीएम की भागीदारी पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राजनयिक सूत्रों ने कहा कि वह इसमें भाग नहीं ले रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर के भारत का प्रतिनिधित्व करने की संभावना है।
विज्ञापन


एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है। कजाखिस्तान समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत पिछले साल एससीओ का अध्यक्ष था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें