फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने इमरान को दी बधाई, बोले- उम्मीद है आपकी जीत से पाक में मजबूत होंगी लोकतंत्र की जड़ें

Tue, 31 Jul 2018 06:30 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान को फोन कर जीत पर बधाई दी। पाकिस्तान में हाल ही में हुए आम चुनाव में इमरान की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें हासिल हुई हैं और उनका देश का अगला प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होंगी। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ शांति और विकास के अपने विजन को भी दोहराया। 

वहीं दूसरी ओर इस्लामाबाद में पीटीआई ने एक बयान में कहा कि इमरान ने बधाई के लिए भारतीय पीएम मोदी का धन्यवाद दिया। बयान में इमरान के हवाले से कहा गया कि विवादों का समाधान वार्ता के जरिए निकाला जाना चाहिए। 
विज्ञापन


मोदी के साथ बातचीत के दौरान पार्टी प्रमुख ने सुझाव दिया कि भारत और पाकिस्तान की सरकार को अपने नागरिकों को गरीबी से बाहर लाने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध और रक्तपात ने विवादों का हल करने की बजाय त्रासदी को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें