फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल, तीरंदाजी से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास तक: PM मोदी सिक्किम दौरे पर क्या-क्या बोले? पर्यटन पर भी जोर

Tue, 28 Apr 2026 11:41 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

पीएम मोदी ने गंगटोक में ₹4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार सिक्किम के इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत कर रही है। बागडोगरा-एक्सप्रेसवे और गंगटोक रिंग रोड जैसे प्रोजेक्ट्स से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगटोक में संबोधन के दौरान सिक्किम के विकास, पर्यटन और कनेक्टिविटी को लेकर कई अहम घोषणाएं और बयान दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

एक्सप्रेसवे और रिंग रोड का निर्माण

प्रधानमंत्री ने बताया कि बागडोगरा से सिक्किम को जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे और गंगटोक में रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आवाजाही आसान होगी। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सिक्किम के विकास परियोजनाओं को लंबे समय तक नजरअंदाज किया।

टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार सिक्किम में इको-वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है और करीब 1,000 होमस्टे बनाए जा रहे हैं। साथ ही एडवेंचर टूरिज्म के लिए भी बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र को बताया अष्टलक्ष्मी

उन्होंने पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश की अष्टलक्ष्मी बताते हुए कहा कि सरकार 'एक्ट ईस्ट, एक्ट फास्ट' नीति के तहत तेजी से विकास कर रही है। उनके अनुसार, पूर्वोत्तर भविष्य में सतत विकास और आधुनिक ग्रोथ का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है।

खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर 

खेल क्षेत्र का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है, ताकि फुटबॉल और तीरंदाजी जैसे खेलों में प्रतिभाओं को निखारा जा सके।

सिक्किम को बताया पूर्वी भारत का स्वर्ग

पीएम मोदी ने सिक्किम को पूर्वी भारत का स्वर्ग बताते हुए प्रकृति प्रेमी पर्यटकों से राज्य के ऑर्किडेरियम का दौरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिक्किम एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है और यहां की स्वच्छ सड़कें व शुद्ध हवा यह दर्शाती हैं कि यहां के लोग पर्यावरण संरक्षण में अग्रणी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पर्यटन सिक्किम की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और सरकार राज्य में कनेक्टिविटी व आधारभूत ढांचे को मजबूत कर इसे और गति देने पर फोकस कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें