फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dia Gosai: पीएम मोदी ने पोट्रेट भेंट करने वाली दिव्यांग कलाकार को भेजा प्रशस्ति पत्र, बताया असाधारण प्रतिभा

Thu, 07 Nov 2024 11:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा।

सार

Dia Gosai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग कलाकार दिया गोसाई को प्रशस्ति पत्र भेजकर उन्हें धन्यवाद दिया। दिया ने 28 अक्तूबर को हुए रोडशो के दौरान पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को एक पोट्रेट भेंट की थी।
विज्ञापन
दिया गोसाई - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग कलाकार दिया गोसाई को प्रशस्ति पत्र भेजा। दिया ने 28 अक्तूबर को हुए रोडशो के दौरान पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को एक पोट्रेट भेंट की थी। डाक के जरिये दिया को भेजे पत्र में पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं और स्पेन के पीएम ने पोट्रेट देखकर बहुत खुश हुए।

विज्ञापन


पीएम ने कहा, आपके हावभाव ने स्पेन के लोगों के प्रति भारतीयों के प्रेम और स्नेह को दिखा। मुझे बहुत खुशी है कि आपको ईश्वर से ऐसी असाधारण प्रतिभा मिली। मोदी ने कहा, विभिन्न क्षेत्रों में जिस तरह गुजरात के युवा अपना योगदान दे रहे हैं, मुझे गुजरात के उज्ज्वल भविष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं। 1 नवंबर की तारीख वाले इस पत्र में पीएम मोदी ने दिया और उनके परिवार को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और उन्हें कला की अपनी यात्रा पर पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।

28 अक्तूबर को हुए रोड शो में खुली जीप से गुजरते हुए जब पीएम मोदी और पेड्रो सांचेज ने दिया को रास्ते में व्हील चेयर पर उनका इंतजार करते देखा तो वे दोनों प्रधानमंत्रियों ने काफिला रोक कर दिया से मुलाकात की थी। दिया ने उस वक्त उन्हें पोट्रेट भेंट किया था। मोदी और सांचेज ने दिया से हाथ मिलाया और उन्हें तोहफे के लिए शुक्रिया अदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें