प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ तेज रफ्तार पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की निवेश बढ़ाने वाली नीतियों, मांग आधारित योजनाओं और संरचनात्मक सुधारों से अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ तेज रफ्तार पकड़ रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की निवेश बढ़ाने वाली नीतियों, मांग आधारित योजनाओं और संरचनात्मक सुधारों से अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की तेज रफ्तार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ लगातार गति पकड़ रही है। यह तेजी एनडीए सरकार की निवेश बढ़ाने वाली नीतियों, मांग आधारित योजनाओं और संरचनात्मक सुधारों के कारण संभव हो रही है। पीएम ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, निर्माण, डिजिटल सार्वजनिक सेवाएं और व्यापार करने में आसानी जैसी पहलों के माध्यम से सरकार समृद्ध भारत का सपना साकार कर रही है।
बता दें कि प्रधानमंत्री के इस बयान के पीछे राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी वित्त वर्ष 2025-26 की पहली अग्रिम सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुमान रिपोर्ट है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की वास्तविक जीडीपी 7.4% बढ़ने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 6.5% रही थी। नाममात्र जीडीपी 8% बढ़ने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें:- West Bengal: 'अमर्त्य सेन, शमी और देव को भेजे गए नोटिस जांच का हिस्सा', SIR समन पर बवाल के बीच CEO की सफाई
दूसरी अग्रिम जीडीपी रिपोर्ट और पिछले तीन वित्त वर्ष के आंकड़े नई आधार वर्ष FY 2022-23 के अनुसार 27 फरवरी 2026 को जारी होंगे। यह अग्रिम जीडीपी रिपोर्ट केंद्रीय बजट के पहले जारी हुई है, जो 1 फरवरी 2026 को पेश होने की संभावना है। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से होने की योजना है, जिसमें राष्ट्रपति के संबोधन के साथ संसद का सत्र शुरू होगा।
अन्य वीडियो