फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर: मोदी

Sat, 26 Jan 2019 06:30 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यहां भारत-दक्षिण अफ्रीका कारोबार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से वृद्धि करती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और सरकार सुधारों को और आगे बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


मोदी ने मेक इन इंडिया के जरिये घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया के जरिये अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण समेत सरकार की विभिन्न मुहिमों का जिक्र किया। भारत 2,600 अरब डालर के साथ अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें