फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बड़े उत्साह से हमारी ओर देख रहा, यह दशक भारत का होगा: मोदी

Mon, 15 Feb 2021 03:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी,चेन्नई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया बडे़ उत्साह और सकारात्मकता के साथ भारत की ओर देख रही है। देश की 130 करोड़ जनता के कठिन परिश्रम की बदौलत यह दशक भारत का होगा। जो भी हम देश के विकास और दुनिया को बेहतर जगह बनाने के लिए कर सकते हैं, हमें वह काम जारी रखा होगा। हमारे देश के संविधान निर्माता हमसे यही चाहते थे। मानवता को देखते हुए भारत कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया के संघर्ष में बड़ा योगदान दे रहा है।   

विज्ञापन


पीएम ने रविवार को चेन्नई में कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद कहा, इन परियोजनाओं का उद्घाटन नवाचार और स्वदेशी विकास का प्रतीक है। इस साल का बजट सुधारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देश ढांचागत निर्माण और सामाजिक बुनियादों को भी ‘तेज गति’ से बढ़ा रहा है और इसके पास अब बड़े ढांचागत निर्माणों में से एक है।

उन्होंने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि वैश्विक मुद्दा है। कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


नीली अर्थव्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे: पीएम 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपनी नीली अर्थव्यवस्था को विकसित करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। इस क्षेत्र में हमारे दृष्टिकोण व काम में मौजूदा बंदरगाहों, अधिक  बंदरगाहों, सतत तटीय विकास और तटीय कनेक्टिविटी के बुनियादी ढांचे में सुधार करना शामिल है।

पीएम ने रविवार को कोच्चि में कई परियोजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा, कोच्चि रिफाइनरी का प्रोपलीन डेरिरेटिव पेट्रोकेमिकल परिसर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हमें मजबूती प्रदान करेगा। इस प्रोजेक्ट की मदद से कई उद्योगों को रोजगार उपलब्ध कराने का अवसर मिलेगा। केंद्र सरकार कोच्चि में पर्यटन में सुधार को लेकर कई कदम उठा रही है।

आगे कहा कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका की शुरुआत इसका उदाहरण है। इस टर्मिनल से पर्यटकों की सुविधाओं में सुधार होगा और यह एक लाख क्रूज गेस्ट की मेजबानी कर सकता है।

पीएम ने कहा, बीते पांच सालों में भारत के पर्यटन क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। विश्व पर्यटन सूचकांक में भारत 65वें से 34वें पायदान पर पहुंच गया है। कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पी विजयन और अन्य मंत्री मौजूद रहे। 

पीडीपीपी प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया 
पीएम ने कोच्चि में भारत पेट्रोलियम के प्रोपलीन डेरिरेटिव पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट, विलिंगडन आइलैंड में रो रो वेसेल्स, कोचीन बंदरगाह पर अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल सागरिका, कोचीन शिपयार्ड के समुद्री इंजीनियरिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट विज्ञान सागर को देश को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने कोचीन बंदरगाह पर दक्षिण कोल बर्थ के पुनर्निमाण की आधारशिला रखी।

Trending Videos
विज्ञापन

खाड़ी देशों के भारतीय प्रवासियों पर गर्व: पीएम

पीएम मोदी ने खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीय खासतौर पर केरल के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि देश को उन पर गर्व है। हमारी सरकार उनकी पूरी मदद करने का आश्वासन देती है।

खाड़ी देशों की जेलों में बंद भारतीयों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद कई खाड़ी देशों की सरकारों ने बीते कुछ सालों में ऐसे भारतीयों को रिहा किया है। हमारी सरकार ऐसे लोगों के लिए हमेशा बोलती रहेगी।

पीएम ने कहा, कोरोना काल में खाड़ी देशों में फंसे 50 लाख भारतीयों को वंदे  भारत मिशन के तहत वापस लाया गया। इनमें से कई केरल से थे। इस संवेदनशील समय में उनकी सेवा करना हमारी सरकार का सौभाग्य था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें