फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनाथ कोविंद के साथ काम करना मेरा सौभाग्य : मोदी

Mon, 17 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM MODI And RAMNATH KOVIND - फोटो : Hindustan Times
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद को सबसे योग्य उम्मीदवार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके साथ काम करना मेरा सौभाग्य होगा। कोविंद के समर्थन में बुलाई गई राजग सांसदों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए अगर सर्वसम्मति बन जाती तो सबसे अच्छा होता।
विज्ञापन


उन्होंने राजग सांसदों से सावधानी के साथ वोट करने की अपील की। गौरतलब है कि सोमवार को हो रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग और विपक्षी दलों ने अपने-अपने सांसदों की बैठक बुलाई।
सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविंद देश के सर्वोच्च पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हैं।

संविधान के गहरे जानकार होने के साथ-साथ जमीन से जुड़े होने के कारण देश को कोविंद के राष्ट्रपति बनने का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविंद का सर्वोच्च पद पर पहुंचना उन तबकों के लिए संदेश है जो आज भी राजनीति और विकास की मुख्यधारा के हाशिये पर हैं। उन्होंने कहा कि राजग की इच्छा सर्वसम्मति बनाने की थी। सर्वसम्मति बन जाती तो इससे बेहतर कोई बात नहंी होती।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा आज
विपक्ष ने हालांकि उपराष्ट्रपति पद के लिए गोपाल कृष्ण गांधी को मैदान में उतार दिया है, मगर सत्तारूढ़ राजग में चेहरे पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। माना जा रहा है कि भाजपा सोमवार को उम्मीदवार घोषित करेगी और नामांकन के अंतिम दिन अर्थात मंगलवार को दोनों ही पक्षों की ओर से नामांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें