फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो ऐप के जरिये कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी- कर्नाटक में बीजेपी की लहर, जनता लड़ रही चुनाव

Mon, 07 May 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कर्नाटक के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओंं को नमो ऐप के जरिये संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो में कर्नाटक पर हमारा स्पेशल फोकस है। अगर यहां बीजेपी की सरकार बनती है तो यहां 60 नमो बीपीओ कॉम्पलेक्स सेट किये जाएंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि हमारा युवा कार्यकर्ता जोश में है, ऐसा लग रहा है कि जनता खुद चुनाव लड़ रही है। राज्य में बीजेपी की लहर चल रही है, हमारे कार्यकर्ता ऑनलाइन और ऑफलाइन काम कर रहे हैं। पीएम ने नमो ऐप के जरिए राज्य BJP के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही उनके सवालों का जवाब भी दिया।

पीएम ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। जब व्यक्ति अपने ऊपर विश्वास खो देता है और सच्चाई को स्वीकार करने की क्षमता खो देता है तब वह राजनीतिक हिंसा का मार्ग चुनता है। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हिंसा का एक दौर आया था। तब से हिंसा राजनीति का अंग बन गई।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की त्रिपुरा, केरल और कर्नाटक में हत्या की गई। यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। हिंसा का विरोध किया जाना चाहिए।      

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें