फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के 'गरीबी हटाओ' की टक्कर में नया नारा देंगे पीएम मोदी

Fri, 23 Sep 2016 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के प्रसिद्ध नारे 'गरीबी हटाओ' की टक्कर में पीएम नरेंद्र मोदी नया नारा दे सकते हैं। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पीएम मोदी शनिवार को  गरीबी के खिलाफ अपने नए नारे का ऐलान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


केरल के कोझिकोड़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए पीएम नए नारे की घोषणा करेंगे। कोझिकोड़ में ही बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक होनी है, जहां रविवार को पार्टी के शीर्ष नेता मिलेंगे।

दरअसल बीजेपी के नेताओं को मानना है कि यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को खुद को गरीबी के खिलाफ लड़ाई करने में खड़ा करना है। कई सालों से कांग्रेस खुद को गरीबी के खिलाड़ लड़ रही पार्टी के तौर पर स्थापित किए हुए है। 1970 के दौर में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर पार्टी को यह पोजिशन दिलाई थी और लोगों के दिमाग में यह छवि बनाने की कोशिश की थी कि कांग्रेस ही देश को गरीबी से मुक्ति दिला सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर होगी स्कीम

दीनदयाल धाम में प्रधानमंत्री फाइल फोटो
माना जा रहा है कि गरीबी के खिलाफ मोदी सरकार की योजनाओं का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा जा सकता है। पहले भी बीजेपी ने गरीबों से जुड़ी कई योजनाओं का नामकरण दीनदयाल उपाध्याय पर ही रखा है। दीन दयाल उपाध्याय जनसंघ से जुड़े रहे  थे और उन्होंने गरीबों के लिए कई स्तरों पर काम किया था। इस साल बीजेपी उनकी 100वीं जयंती मनाने जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें