फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधी दलों को बर्दाश्त नहीं हो रही अपनी हार, ईवीएम पर फोड़ रहे ठीकराः भाजपा

Sat, 15 Apr 2017 08:41 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन के नेताओं से आगामी चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। शाह ने कहा कि कार्यकारिणी के लोग महीने में 15 दिन संगठन को दें। लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखें। पार्टी अध्यक्ष ने दावा किया की यूपी उत्तराखंड के बाद भाजपा गुजरात, हिमाचल, कर्नाटक और ओडिसा में भी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन



खुद उन्होंने संकेत दिया कि वो कम से कम 95 दिन देशभर का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए भाजपा प्रवक्ता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्षी दल अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। प्रसाद ने आरोप लगाया कि यूपी और अन्य राज्यों में हार के बाद विपक्षी दल नैतिकता का परिचय नहीं दे रहे हैं, वो हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं जबकि उन्हें ईमानदारी से खुद की समीक्षा करनी चाहिए। प्रसाद ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और आप जैसे दल अपनी करारी हार पचा नहीं पा रहे हैं इसलिए वह बेवजह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।


वहीं इससे पूर्व भुवनेश्वर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एयरपोर्ट से लेकर जनता मैदान तक रोड शो निकला। जिसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। पीएम मोदी भी इससे काफी उत्साहित दिखे और गाड़ी की खिड़की से लटककर लोगों का अभिवादन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें