इतालवी रक्षा कंपनियों के सीईओ शीर्ष उद्योगपतियों से मिले राजनाथ
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इतालवी रक्षा कंपनियों के सीईओ व शीर्ष उद्योगपतियों के साथ बातचीत की और भारत में रक्षा विनिर्माण अवसरों पर प्रकाश डाला। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय और इतालवी रक्षा उद्योग की पूरक क्षमताओं को जीत की स्थिति में अनुकूलित किया जा सकता है।
- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत में व्यापार करने की सुगमता में काफी सुधार किया है। रक्षा में एफडीआई के मानदंडों को आसान बनाया है, दो रक्षा औद्योगिक गलियारे बनाए हैं और भारत में रक्षा विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, भारत सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए रोमांचक अवसर प्रदान करता है।
- उन्होंने इतालवी उद्योग जगत के नेताओं से भारतीय रक्षा निर्माताओं के साथ आपूर्ति शृंखला संबंधों को मजबूत करने और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के साथ मजबूत रिश्ते विकसित करने का अनुरोध किया। बैठक में 24 इतालवी रक्षा कंपनियों के सीईओ, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। लियोनार्डो, फिनकैंटिएरी, इलेक्ट्रॉनिका, बेरेटा, एआईएडी, पास्क्वाली और कई अन्य प्रमुख इतालवी कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आईओआरए की बैठक के लिये कोलंबो पहुंचे जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर यहां आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की मंत्रिपरिषद की 23वीं महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। यह बैठक बुधवार को यहां होगी, जिसमें भारत क्षेत्रीय मंच के उपाध्यक्ष की भूमिका ग्रहण करेगा। हवाई अड्डे पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुरेन राघवन ने उनकी अगवानी की।