फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए घोषित योजनाओं की समीक्षा की; 15 अगस्त को किया था एलान

Tue, 10 Oct 2023 09:01 PM IST
रोहित राज नेशनल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने सस्ती दवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए भारत में जन औषधि केंद्रों की संख्या मौजूदा 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की भी बात कही थी। प्रधानमंत्री ने इस विस्तार के लिए कार्यान्वयन रणनीति की समीक्षा की।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के आधार पर लागू की जाने वाली योजनाओं पर हुई प्रगति पर चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने SHG या आंगनबाड़ियों से जुड़ी दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने की बात कही थी। 

विज्ञापन


उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध विभिन्न आजीविका हस्तक्षेपों का जायजा लिया। अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में PM ने 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को कृषि और संबंधित उद्देश्यों के लिए ड्रोन से लैस करने की बात कही थी। PM को इसे लागू करने की योजनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया, जिसमें महिला SHG के प्रशिक्षण से लेकर गतिविधि की निगरानी तक शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सस्ती दवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए भारत में जन औषधि केंद्रों की संख्या मौजूदा 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की भी बात कही थी। प्रधानमंत्री ने इस विस्तार के लिए कार्यान्वयन रणनीति की समीक्षा की।

विज्ञापन
Trending Videos

Rajnath Singh - फोटो : ANI
इतालवी रक्षा कंपनियों के सीईओ शीर्ष उद्योगपतियों से मिले राजनाथ
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इतालवी रक्षा कंपनियों के सीईओ व शीर्ष उद्योगपतियों के साथ बातचीत की और भारत में रक्षा विनिर्माण अवसरों पर प्रकाश डाला। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय और इतालवी रक्षा उद्योग की पूरक क्षमताओं को जीत की स्थिति में अनुकूलित किया जा सकता है।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत में व्यापार करने की सुगमता में काफी सुधार किया है। रक्षा में एफडीआई के मानदंडों को आसान बनाया है, दो रक्षा औद्योगिक गलियारे बनाए हैं और भारत में रक्षा विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, भारत सह-विकास और सह-उत्पादन के लिए रोमांचक अवसर प्रदान करता है। 
  • उन्होंने इतालवी उद्योग जगत के नेताओं से भारतीय रक्षा निर्माताओं के साथ आपूर्ति शृंखला संबंधों को मजबूत करने और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के साथ मजबूत रिश्ते विकसित करने का अनुरोध किया। बैठक में 24 इतालवी रक्षा कंपनियों के सीईओ, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। लियोनार्डो, फिनकैंटिएरी, इलेक्ट्रॉनिका, बेरेटा, एआईएडी, पास्क्वाली और कई अन्य प्रमुख इतालवी कंपनियों के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

S Jaishankar - फोटो : ANI
आईओआरए की बैठक के लिये कोलंबो पहुंचे जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर यहां आयोजित हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की मंत्रिपरिषद की 23वीं महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे। यह बैठक बुधवार को यहां होगी, जिसमें भारत क्षेत्रीय मंच के उपाध्यक्ष की भूमिका ग्रहण करेगा। हवाई अड्डे पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुरेन राघवन ने उनकी अगवानी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें