प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुकवार को वेंकैया नायडू द्वारा लिखित पुस्तक 'टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी' का नई दिल्ली में विमोचन किया। इस पुस्तक में वेंकैया के द्वारा महत्वपूर्ण भाषण और लेख शामिल हैं।
Delhi: PM Modi released book titled 'Tireless Voice Relentless Journey' comprising of speeches & articles by Venkaiah Naidu pic.twitter.com/gxrAt1y1Bg
— ANI (@ANI_news) August 4, 2017
पुस्तक विमोचन के दौरान पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि संसदीय व्यवस्था की गरिमा बनाए रखना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि हम एक दल के होंगे, एक इलाके के होंगे लेकिन याद रहे कि हम देश के भी हैं। पीएम ने कहा कि यह बहाव लोकतंत्र में निरंतर आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ अच्छे काम करे काफी नहीं है। संसदीय व्यवस्था, गरिमा और आचरण का बहुत महत्व होता है।
Desh ki sansadiya vyavastha ki garima badhana samay ki maang hai: PM Modi in Delhi pic.twitter.com/MRZKcYbAt2
— ANI (@ANI_news) August 4, 2017
बता दें कि वैंकेया नायडू को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।वेंकैया नायडू ने आंध्र विश्वविद्यालय में एक छात्र नेता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और इससे पहले वह आरएसएस के सक्रिय सदस्य थे। नायडू ने उदयगिरि निर्वाचन क्षेत्र से 1978 में पहली बार विधायक बने और 1983 में भी विधानसभा पहुंचे और धीरे-धीरे राज्य में भाजपा के सबसे बड़े नेता बनकर उभरे।
इसके अलावा, वेंकैया नायडू ने वाजपेयी सरकार में मंत्री के रूप में रहे और नरेंद्र मोदी सरकार में भी उन्होंने बड़े-बड़े पदों पर सक्रीय रहे हैं। वेंकैया नायडू अब एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और उनकी पुस्तक "टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी" का विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज की गई।