फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता की जयंती पर तमिलनाडु पहुंचे PM मोदी, "अम्मा" का सपना पूरा कर महिलाओं को दिया ये खास तोहफा 

Sat, 24 Feb 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
तमिलनाडु की एआईएडीएमके सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे हैं। इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को दो पहिया वाहन खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी दी है। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता (अम्मा) को समर्पित है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की इस ‘अम्मा दो पहिया योजना’ को उनके जयंती पर शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के चेन्नई पहुंचते ही राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और उपमुख्यत्री पनीरसेल्वम सहित अन्य नेता भी उनके स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे।  राज्यपाल सहित सभी नेताओं ने पीएम मोदी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने चेन्नई के कलवनर आरंगम ऑडिटोरियम में पौधे लगाए। बता दें कि अम्मा का आज 70वां जन्मदिवस है इस लिए पूरे प्रदेश में राज्य सरकार ने 70 लाख पौधे लगान का निश्चय किया है। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा

पीएम मोदी
पीएम मोदी ने काम करने वाली महिलाओं के लिए स्कूटी स्कीम योजना को लॉन्च करते हुए महिलाओं को स्कूटी की चाबी दी। इस दौरन सभी ने ताली बजाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैंने अम्मा के काम को आगे बढ़ाया। अम्मा के 70वें जन्मदिन पर उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का सोभाग्य मिला। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में देश में भ्रष्टाचार चरम पर था। भाजपा सरकार ने इस पर लगाम लगाई है।   

इस दौरान डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम ने कहा कि हम अम्मा की योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्कीम अम्मा सरकार के मेनिफेस्टो का हिस्सा है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अम्मा से पीएम मोदी के अच्छे संबंध थे। वहीं तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने कहा कि अम्मा ने हमेशा राज्य में विकास किया है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में और गरीबों के लिए भी बहुत कार्य किये  हैं। अम्मा के कार्यों के भुलाया नहीं जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें